Manipuri By-Election Result: मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड वोटो से जीत, भाजपा प्रत्याशी को दी शिकस्त

2 लाख 88 हज़ार वोटों से डिम्पल ने मैनपुरी की जनता का प्यार जीत लिया और समाजवादी पार्टी की राजनीतिक धरोहर को फिरसे अपने पाले में डालकर नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Manipuri By-Election Result: मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड वोटो से जीत, भाजपा प्रत्याशी को दी शिकस्त
Manipuri By-Election Result: मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड वोटो से जीत, भाजपा प्रत्याशी को दी शिकस्त

Dimple Yadav Won: बीते दिनों मैनपुरी में हुए उपचुनाव में नेताजी की बड़ी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने यादव परिवार की राजनीतिक धरोहर को सहेज कर रख लिया है। कई वर्षों पहले शिवपाल सिंह यादव के बेहद विश्वसनीय लोगों में से एक माने जाने वाले बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य ने इस 'वोटों' की लड़ाई में बेहद ही बुरी तरह से हार का मुँह देखा। 

लगभग 2 लाख 88 हज़ार वोटों से डिम्पल ने मैनपुरी की जनता का प्यार जीत लिया और समाजवादी पार्टी की राजनीतिक धरोहर को फिरसे अपने पाले में डालकर नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

मैनपुरी में पहली बार महिला सांसद 

अगर मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो बीते 19 चुनावों में कभी भी महिला प्रत्याशी को जनता ने नहीं चुना। एक नहीं बल्कि चार-चार महिला प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन हर बार उन्हें हार ही मिली।

इनमें कई महिला उम्मीदवारों के नाम है, जिनमे से मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य, कांग्रेस से सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं।

डिंपल बोलीं-'ये जीत नेताजी को समर्पित'