लखीमपुर खीरी : अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव अभियान की करी शुरुआत, निकाली लोक जागरण यात्रा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से उन्होंने जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोक जागरण यात्रा की शुरुआत कर दी है।

Jun 6, 2023 - 21:41
लखीमपुर खीरी : अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव अभियान की करी शुरुआत, निकाली लोक जागरण यात्रा
लखीमपुर खीरी : अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव अभियान की करी शुरुआत, निकाली लोक जागरण यात्रा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से उन्होंने जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लोक जागरण यात्रा की शुरुआत कर दी है। समाजवादी पार्टी के देवकली में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बाद लोक जागरण यात्रा की शुरुआत हुई है। गौरतलब है की सपा अध्यक्ष कल सोमवार को खीरी पहुंच गए थे। वहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर उन्होंने आगे की रणनीति बनायीं। दुधवा में रात्रि विश्राम कर आज  मंगलवार को वह देवकली में चल रहे सपा के प्रशिक्षण शिविर पहुंचे। जहाँ जिलेभर से सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से बुलाया गया था।

यहाँ सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए अपने सम्बोधन में कहा की निजीकरण जितना बढ़ाया जाएगा तो हमारे आपके अधिकार छीन जाएंगे। भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिना आंकड़ों के भाजपा सबका साथ सबका विकास का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सिलिंडर, आटा आदि की कीमत बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर हैं।

जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा की सपा सबको बताएगी कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो गढ़ है वो समाजवादियों का गढ़ दोबारा बने। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा की शुरुआत करी।

Balusingh Purohit Balusingh Purohit Rajasthan Based Journalist .