शुभमन गिल ने खोला ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का पूरा सच, कहा वो चाहती है कि पंत उसे…..

शुभमन गिल ‘दिल दीयां गल्लां’ नाम के एक चैट शो में गेस्ट बनकर आए हुए थे. यह शो पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा होस्ट कर रहीं थीं. इस दौरान सोनम ने शुभमन से सवाल पूछते हुए कहा कि,

Nov 21, 2022 - 09:29
शुभमन गिल ने खोला ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का पूरा सच, कहा वो चाहती है कि पंत उसे…..
शुभमन गिल ने खोला ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का पूरा सच, कहा वो चाहती है कि पंत उसे…..

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम लंबे समय से एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है. शुरू में ख़बर आई थी ऋषभ पंत ने उर्वशी के लिए बहुत देर तक इंतजार किया था, लेकिन उर्वशी उनसे मिलने नही गईं. इस बात को ऋषभ पंत ने मानने से इंकार कर दिया था और मामला शांत हो गया था. लेकिन एक टीवी शो के दौरान ऋषभ पंत के साथी खिलाड़ी शुभमन गिल ने एक बड़ा बयान दिया है.

शुभमन गिल ने बताई रिश्ते की सच्चाई

शुभमन गिल ‘दिल दीयां गल्लां’ नाम के एक चैट शो में गेस्ट बनकर आए हुए थे. यह शो पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा होस्ट कर रहीं थीं. इस दौरान सोनम ने शुभमन से सवाल पूछते हुए कहा कि,

शुभमन आजकल ऋषभ पंत को एक एक्ट्रेस के नाम से बहुत छेड़ा जा रहा है? तो क्या उन्हें टीम में भी छेड़ा जाता है या बस बाहर ही उन्हें छेड़ा जा रहा है?’

इस सवाल का जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा कि, नहीं, वो अपने आप ही खुद को छिड़वा रही है. उसका ऋषभ से कोई लेना देना नहीं है. वो अपने आप ही कुछ ना कुछ करके कह रही है कि मुझे छेड़ो.’

इसके बाद सोमन बाजवा अगला सवाल करती हैं कि,

क्या ऋषभ इससे डिस्ट्रैक्ट होते हैं? तो इसके जवाब में शुभमन गिल कहते हैं कि, ‘नहीं उसे फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि उसे पता है कि कुछ है ही नहीं है.’ शुभमन गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

उर्वशी ने कहा था पंत को छोटू भैया

एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा था कि,
‘मिस्टर आरपी उनसे दिल्ली में मिलने आए थे, 10 घंटे इंतज़ार किया और 17 मिस कॉल दीं, लेकिन वह उनसे मिल नहीं पाई थीं और बाद में मुंबई में मुलाकात हुई.’ इस इन्टरव्यू पर बोलते हुए ऋषभ पंत ने कहा था कि बहन, झूठ मत बोलो जिसके बाद उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को छोटू भैया कहा था.

Balusingh Purohit Balusingh Purohit Rajasthan Based Journalist .