फिल्म ‘नायिका देवी – द वारियर क्वीन’ का टीजर हुआ रिलीज

Mar 25, 2022 - 23:53
फिल्म ‘नायिका देवी – द वारियर क्वीन’ का टीजर हुआ रिलीज
फिल्म नायिका देवी पोस्टर

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के स्टार (Actor) चंकी पांडे (Chunky Pandey) की अभिनीत (Starring) गुजराती फिल्म 'नायिका देवी - द वारियर क्वीन' का टीजर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अभिनेता मुहम्मद गौरी की भूमिका निभा रहे है। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री खुशी शाह नायिका देवी का किरदार निभा रही है। टीजर में चंकी पांडे चालाकी और निर्दयता से युद्ध के मैदान में अपने दुश्मनों का सामना करते दिखाई दे रहे है। इस फिल्म का निर्माण एट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले उमेश शर्मा ने किया है और नितिन जी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चंकी पांडे ने इस फिल्म का टीजर अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'इस लड़ाई को फिर से जीने का समय है। इस कहानी का पुरे देश को इंतजार है।' इस फिल्म का टीजर उनके दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

 

Shivranjani Rajpurohit Journalist at Rajasthan Chronicle | Cover : Politics , National, Cinema