मात्र 7,450 रुपये में लॉन्च हुआ Nokia का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन

Nokia 2780 Flip सिंगल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 512 एमबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 90 डॉलर करीब (7,450 रुपये) है।

मात्र 7,450 रुपये में लॉन्च हुआ Nokia का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन
मात्र 7,450 रुपये में लॉन्च हुआ Nokia का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन

HMD Global ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia 2780 Flip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे अहम खासियत इसका फ्लिप लुक है। यह बजट रेंज स्मार्टफोन है, जो साधारण फीचर्स के साथ आता है। 

Nokia 2780 Flip फीचर्स 

स्मार्टफोन के अंदर 2.7 इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, बाहर की तरफ 1.77 इंच का सेकंडरी डिस्प्ले मिलता है। इसके सेकंडरी डिस्प्ले में टाइम, कॉलर आईडी और मैसेज जैसे अन्य अपडेट्स देखे जा सकते हैं। प्रोसेसर के लिहाज से फोन में कॉल-कॉम 215 SoC दिया गया है, जो KaiOS 3.1 OS पर रन करता है। 

Nokia 2780 Flip कैमरा 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही में एलईडी प्लैश भी मिलेगा। पावर के लिए फोन में 1450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। 

Nokia 2780 Flip कीमत 

Nokia 2780 Flip सिंगल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 512 एमबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 90 डॉलर करीब (7,450 रुपये) है। इसे लाल और नीले कलर में पेश किया गया है। भारत में फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।